कलरफुल डिजाइनर कुर्ताें की डिमांड

गोरखपुर। ईद करीब है। खरीदारी जोरों पर है। दर्जी के पास आर्डर फूल हो चुके है। समय से दे-दे वहंी बड़ी बात। दर्जियों के यहां पर लोग कलर फुल डिजानइन कुर्ता, पठानी सूट, स्टाइलिस कुर्ता, चूड़ीदार कुर्ता पैजामा, हाथ से सिला कुर्ता की डिमांड लेकर आ रहे है। अब दर्जियों ने कुर्ता लेने से इंकार कर दिया है। क्यांेकि आर्डर इतना ज्यादा हो गया है कि समय से पूरा करना मुश्किल हो गया है। अब लोग रेडीमेड कुर्ता पैजामा को तरजीह दे रहे है। भई इबादत के लिए कुर्ता सबकी पहली पसंद है। यह जरुरत पूरी कर रहा है रेडीमेड कुर्ता पजामा। गोरखपुर के युवाओं को इस बार कलरफुल डिजाइनर कुर्ते ही ज्यादा पसंद आ रहे है। इन कुर्ताें की शुरूआत चार सौ रूपए से लेकर एक हजार रूपए तक है। शाहमारुफ में तो अस्थायी कुर्तों का मेला लगा हुआ। ईद को खास बनाने की खुमारी छायी हुई है। शहर में कुर्तों का बाजार सज हुआ है। कुर्ता शाहमारुफ, उर्दू बाजार, घंटाघर, जाफरा बाजार, गोरखनाथ आदि क्षेत्रों में आसानी से में मिल रहा है। इनकी कीमत 350 से 1200 रूपये के आसपास है। वहीं कलकत्ता का कुर्ता भी लोगों को रास आ रहा है। चिकनकारी वाले कुर्ते हमेशा से पसंद किये जाते रहे है। जिनकी कीमत 250 से लेकर 600 रुपये तक है। इस बार भी अच्छी बिक्री हो रही है। चांद रात में तो यह बिक्री अपने शवाब पर रहती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आखिर सात दरवाजों में क्यूं बंद रहता है सोना - चांदी का ताजिया

मोहम्मद हसन की कयादत ,छह माह आजाद गोरखपुर

राजा शाह इनायत अली ने देश के लिए कुर्बान किया जीवन