आइसा के जिला सम्मेलन में विवेक अध्यक्ष और सोनू यादव सचिव निर्वाचित

21 सदस्यीय जिला काउंसिल और सात सदस्यीय पदाधिकारी मंडल का हुआ गठन, छात्र हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

गोरखपुर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का दूसरा गोरखपुर जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति, छात्रों के अधिकार, शिक्षा का निजीकरण, फीस वृद्धि, बेरोजगारी और विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र इकाइयों का विस्तार करने पर जोर दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं की बुनियादी समस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय जिला काउंसिल और सात सदस्यीय पदाधिकारी मंडल का गठन किया गया। इसमें कॉमरेड विवेक को जिला अध्यक्ष और कॉमरेड सोनू यादव को जिला सचिव चुना गया।

नवनिर्वाचित जिला कमेटी ने छात्र-छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कमेटी ने शिक्षा को लोकतांत्रिक और समान अवसरों पर आधारित बनाने तथा गोरखपुर के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की समस्याओं को लेकर संगठित संघर्ष चलाने की बात कही।

सम्मेलन का समापन छात्र एकता को मजबूत करने और छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखने के आह्वान के साथ हुआ।

Syed Farhan Ahmad

अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू। मैं सैयद फ़रहान अहमद हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से इस्लामी जानकारी, सीरतुन्नबी ﷺ, कुरआन व हदीस की शिक्षाएँ, इतिहास, शिक्षा तथा सामाजिक विषयों पर प्रमाणिक और उपयोगी लेख साझा करता हूँ। हमारा उद्देश्य ज्ञान को सरल भाषा में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने