बच्चों की मुस्कान के बीच मना आफ़ताब अहमद का जन्मदिन, मदरसा व अनाथ आश्रम में बांटी खुशियां


 गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर सचिव आफ़ताब अहमद ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद और अनाथ बच्चों के बीच मनाकर इसे यादगार बना दिया। उन्होंने मदरसे के बच्चों के साथ केक काटा और मिठाई बांटी, वहीं अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों के बीच खुशियां साझा कीं।

जन्मदिन समारोह की शुरुआत मदरसा गौसिया गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल, मानबेला में हुई। यहां आफ़ताब अहमद ने मदरसे के बच्चों के साथ केक काटा और मिठाई वितरित की। बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए दुआ की। इसके बाद वह जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था के अनाथ आश्रम पहुंचे, जहां अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

इस मौके पर आफ़ताब अहमद ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना और उनकी खुशियों में शामिल होना ही जन्मदिन मनाने का सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन जन्मदिन होना उनके लिए गौरव की बात है और इस खुशी को जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। शिक्षा ही बच्चों के जीवन को नई दिशा देने और उन्हें मजबूत भविष्य प्रदान करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में आगे बढ़ने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की।

आफ़ताब अहमद ने कहा कि बच्चों के सपनों को पंख देना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आफ़ताब अहमद को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में गोलू यादव, हाफिज हदीस, संजय यादव, प्रमोद कुमार, इमरान अली, अनवर हुसैन, विनोद विश्वकर्मा, मुन्ना यादव, कंचन श्रीवास्तव, नदीम, अभिषेक पांडे, मोहम्मद वसीम, बाबू खान, गुड्डू शाह, नुरुल्लाह अलीमी, मास्टर तौसीफ, इरशाद, इम्तियाज अहमद, नाहिद हाशमी, रेशमा, नूरफशा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Syed Farhan Ahmad

अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू। मैं सैयद फ़रहान अहमद हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से इस्लामी जानकारी, सीरतुन्नबी ﷺ, कुरआन व हदीस की शिक्षाएँ, इतिहास, शिक्षा तथा सामाजिक विषयों पर प्रमाणिक और उपयोगी लेख साझा करता हूँ। हमारा उद्देश्य ज्ञान को सरल भाषा में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने