सत्तर हजार फरिश्ते दुआ-ए-मगफिरत करते है

 

 गोरखपुर। 

मुफ्ती अख्तर हुसैन अजहर मन्नानी ने दीनी किताबों के हवाले से बताया कि पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम का फरमान है कि जब माहे रमजान की पहली रात आती है तो आसामनों और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है और आखिरी रात तक बंद नहीं होते। जो कोई बंदा इस माहे मुबारक की किसी भी रात में नमाज पढता है तो अल्लाह उसके हर सज्दे के एवज यानी बदले में उसके लिए सतरह सौ नेकियां लिखता है ओर उसके लिए जन्नत में सूर्ख याकूत का घर बनाता है। जिस में सत्तर हजार दरवाजे होंगे। और हर दरवाजे के दोनों पट सोने के बने होंगे। जिन में याकूते सूर्ख जड़े होंगे। पस जो कोई माह रमजान का पहला रोजा रखता है तो अल्लाह महीने क महीने के आख़िरी दिन तक उसके गुनाह माफ फरमा देता है और दूसरे रमजान तक उसे कफफारा हो जाता है। और हर वो दिन जिस में ये रोजा रखेगा और उस ही रोजे के बदे में उसे एक हजार सोने के दरवाजे वाला महल जन्नत में अता होगा और उसके लिए सुबह से शाम तक सत्तर हजार फरिश्ते दुआ-ए-मगफिरत करते रहेेंगे। रात और दिन में जब भी वो सज्दा करेगा उस हर सज्दे के इवज यानी बदले उसे जन्नत में एक ऐसा दरख्त अता किया जाएगा कि अगर उसके नीचे एक घोड़ा सवार सौ बरस तक भी चले तो फिर भी उस एक दरख्त के दूसरे सिरे तक न पहुंच सके।

Syed Farhan Ahmad

अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू। मैं सैयद फ़रहान अहमद हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से इस्लामी जानकारी, सीरतुन्नबी ﷺ, कुरआन व हदीस की शिक्षाएँ, इतिहास, शिक्षा तथा सामाजिक विषयों पर प्रमाणिक और उपयोगी लेख साझा करता हूँ। हमारा उद्देश्य ज्ञान को सरल भाषा में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने