इस ईद पर मस्तानी इयरिंग होगा खास

ईद के लिए महिलाएं जूलरी चूडियां मेहंदी और जूतियों की जमकर कर रही हैं शॉपिंग । ईद आने को चंद ही दिन बाकी हैं ऐसे में महिलाएं अपने सजने-संवरने के इंतजाम में जोर.शोर से लगी हुई हैं। ईद से चंद दिन पहले महिलाओं की खरीदारी का मिक्स एंड मैच टाइम शुरू हो गया है। गोलघर रेती चैक नखास माया बाजार जाफरा बाजार गोरखनाथ और उर्दू बाजार जैसे मुख्य बाजारों में ईद की शॉपिंग के लिए इफ्तार के बाद महिलाओं की अच्छी खासी भीड उमड़ रही है। इस ईद पर मस्तानी इयरिंग खास कर यूथ गल्र्स काफी पसंद कर रही हैं। यह इयरिंग दीपिका पादुकोण फिल्म बाजीराव मस्तानी में पहनी दिखी थीं। रेती चैक में यह चांद इयरिंगष् काफी डिमांड में है। कई रंगों में मिल रहे इयरिंग को यूथ अपने ड्रेस से मैच कर ही खरीद रहे हैं। इसकी कीमत 300 से 550 रुपए तक है। दुकानदार शोहरत ने बताया कि इस ईद पर चांद इयरिंग काफी डिमांड में है जिसे मुंबई से मंगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कस्टमर के डिमांड पर इसे मंगाया गया है। हैदराबाद की ज्वैलरी सेट स्पाइरल जैसी डिजाइन और कॉपर कलर वाली मेटल ज्वैलरी सेट इस ईद पर मार्केट में अच्छी खासी डिमांड में हैं। हैदराबाद के ये खास सेट ईद की खरीदारी में महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। इन सेट की कीमत 450 से 650 रुपये के आस पास है। मेंहदी मिक्स डिजाइन के लिए इंतजार सजने.संवरने की बात हो तो मेंहदी का जिक्र आना लाजमी है। इस ईद मार्केट में मारवाड़ी और अरेबिक दोनों की मिक्स डिजाइन फैशन में है। गोलघर में महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए घंटो इंतजार कर रही हैं। ईद के दौरान मेहंदी लगाने वालों ने एक हाथ में दोनों तरफ मेंहदी लगाने के 200 की जगह 300 रुपये लिए जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग में पार्लर ईद खास है तो जाहिर है मेकअप भी खास ही होगा। ईद के दिन संवरने के लिए महिलाओं ने पार्लर में एडवांस बुकिंग करवा रखी है। अलीनगर स्थित ष्हिना ब्यूटी पार्लरष् में महिलाओं की भीडत्र लगी है। महिलाओं ने पार्लर में एडवांस बुकिंग करवा रखी है ताकि उनके मेकअप में कोई दिक्कत ना आए। कलरफुल स्टोन से घुंघरू वाली जूतियां ईद में हर कोई कलरफुल नजर आना चाहता है। ऐसे में पैरों पर ध्यान देना भी जरूरी है। महिलाएं ईद के लिए खासतौर पर मार्केट में आई कलरफुल जूतियों की खरीदारी कर रहीं है। इस तरह की रंग.बिरंगी जूतियों में स्टोन और घुंघरू का काफी काम है इसलिए महिलाओं को बेहद भा रही हैं। राजकोट और जयपुर की चूड़ियां गोरखपुर के मार्केट में इस बार मेटल पर राजस्थानी डिजाइन की रंग.बिरंगी स्टोन जड़ी चूड़ियां, जयपुर से राजकोट के सफेद मोती व डायमंड वाली चूड़ियां और मल्टी स्टोन जड़े कड़े की खास डिमांड है। नखास चैक पर ईद के लिए चूड़ी खरीदने आई रानी कहती हैं कि मुझे जयपुर की चूड़ियां बहुत पसंद हैं। अब ईद से ठीक पहले शॉपिंग के लिए जयपुर जाना तो हो नहीं पाएगा। ये अच्छा है कि गोरखपुर में ही राजकोट और जयपुर की खास चूड़ियां और कड़े मिल रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आखिर सात दरवाजों में क्यूं बंद रहता है सोना - चांदी का ताजिया

मोहम्मद हसन की कयादत ,छह माह आजाद गोरखपुर

राजा शाह इनायत अली ने देश के लिए कुर्बान किया जीवन