1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज़ों ने गोरखपुर में जिन क्रांतिकारियों को फांसी दी उनका जिक्र अहमद अली शाह ने कशफुल बगावत में किया है जो 1857 का समसामयिक ऐतिहासिक स्रोत है। इनके नाम ये हैं
1. मुशर्रफ अली
इनको अली नगर में फांसी दी गई।
2. रसूल अली
इनको मोती जेल में फांसी घर में फांसी दी गई।
3. औलाद अली
इनको मोती जेल मेें फाँसी दी गई।
4. नौनीध राय
इनको भी मोती जेल में फांसी दी गई।
5. वाहिद अली
इनको भी मोती जेल में फांसी दी गई।
6. बसंत नाथ
इन्हें मुशर्रफ के साथ फांसी दी गई।
7. लाल खां को भी फांसी हुई।
8. खैरात अली को दस साल के लिए जेल भेजा गया।
9. शेख फैजू को भी फांसी दी गई।
10. वली दाद खान
इनको 2 रजब को फांसी हुई।
11. करीम दाद खान
इनको 2 रजब को फांसी हुई।
12. इनायत अली
इनको 3 रजब को फांसी हुई।
13. हैदर हुसैन
ये बृजमन के रहने वाले थे इनको भी गोरखपुर में ही फांसी दी गई।
देखें
1857 उर्दू माख़ज़ के आईने में
डॉ दरख्शां ताजवर
पृष्ठ 342
