जन्मदिन मनाने के लिए चार साल का इंतेजार, साल गिराह के लिए भी

गोरखपुर। जिला महिला चिकित्सालय में सविता व जिमी के लिए 29 फरवरी खास सौगात लेकर आयी। इनके यहां जन्मी नन्ही परी जेनीफर। सूरजकुंड के रहने वाले इस दंपत्ति के साथ अस्पताल में कई और दंपत्तियों के घर गूंजी किलकारी। जहां इन बच्चों की पैदाइश से घरों में किलकारी गूंजी वहीं इनकी बच्चों की जिदंगी से एक खास बात भी बावस्ता है चूंकि इनका जन्म 29 फरवरी को हुआ है और यह तारीख चार साल में एक बार पड़ती है इस लिहाज से इनका जन्मदिन चार साल बाद पड़ेगा। वहीं लगन का सीजन भी उरूज पर है। इलाहीबाग के रहने वाले जीशान व शबनम की शादी आज ही हो रही है इसलिए इन्हें भी शादी की सालगिराह मनाने के लिए चार साल का इंतेजार करना पड़ेगा। चूंकि यह लगन का सीजन है। तमाम मैरज हाउस में शादियां चल रही है। इसलिए जिनकी भी शादियां हो रही है उन्हें चार साल का इंतेजार करना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आखिर सात दरवाजों में क्यूं बंद रहता है सोना - चांदी का ताजिया

मोहम्मद हसन की कयादत ,छह माह आजाद गोरखपुर

राजा शाह इनायत अली ने देश के लिए कुर्बान किया जीवन