गोरखपुर।
मस्जिद गाजी रौजा में चल रहे जिक्रे शुहदाए कर्बला की मजलिस में मदरसा दारूल हुसैनिया दीवान बाजार के मुफ्ती अख्तर हुसैन ने कहा कि इमाम हसन व इमाम हुसैन के बारे में हदीस में आया है कि हजरत अबू सईद खुदरी से रिवायत है कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम ने फरमाया हसन और हुसैन जन्नती जवानों के सरदार हैं।
हजरत उसामा बिन जैद फरमाते है कि एक रात में किसी काम से पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम की खिदमत में हाजिर हुआ। तो पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम इस तरह बाहर लाए कि आप किसी चीज़ को उठाए हुए थे जिसे मैं न जान सका। जब मैं अर्जें हाजत से फारिग हुआ तो दर्याफ्त किया हुजूर यह क्या उठाए हुए हैं। आपने चादर उठाई तो मैंने देखा कि आपके दोनों पहलुओं में हजरत इमाम हसन और हुसैन हैं। आपने फरमाया यह दोनों मेरे बेटे और मेरे नवासे हैं। ऐ अल्लाह! मैं उन दोनों से मुहब्बत करता हूं तू भी उनसे मुहब्बत कर, और जो इनसे मुहब्बत करे उससे भी मुहब्बत कर।
मस्जिद के पेश इमाम हाफीज रेयाज अहमद ने कहा कि हजरत इब्ने उमर से रिवायत है कि रसूले करीम ने फरमाया हसन और हुसैन यह दोनों दुनिया मैं मेरे दो फूल हैं।
एक और हदीस में आया है कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम से पूछा गया कि अहले बैत में आपको सबसे ज्यादा कौन प्यारा है? तो आपने फरमाया हसन और हुसैन। और पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम ने हजरत फातिमा से फरमाते थे कि मेरे पास बच्चों को बुलाओ। फिर उन्हें सूंघते थे और अपने कलेजे से लगाते थें।
एक हदीस में आया है कि एक मर्तबा पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम खुत्बा दे रहे थे कि अचानक इमाम हसन व इमाम हुसैन तशरीफ लाये। उन्होंने सुर्ख रंग की कमीज जैबे तन फरमा रखी थी और वह चलते चलते गिर पड़ते थे। उनको गिरते देखा तो पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम ने खुत्बा छोड दिया और मिम्बर से नीचे उतरे और उन दोनों को गोद में उठाया और अपने सामने बिठाकर इरशाद फरमाया कि अल्लाह तआला ने सच फरमाया है कि तुम्हारी औलाद और तुम्हारे माल आजमाइश है। मैंने इन दोनों बच्चों को गिरते दखा तो सब्र न कर सका। हत्ता कि मैंने अपनी बात बंद कर दी और इन दोनों को उठा लिया।
एक दिन हजरत इमाम हसन और हुसैन कुश्ती लड़ने लगे। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम ने इमाम हसन से फरमाया हुसैन को पकड़ लो! हजरत फातिमा कहने लगी या रसूलल्लाह आप बड़े को कहते हैं कि छोटे को पकड़ लो। हुजूर ने फरमायाः जिब्रील तो हुसैन से कह रहे हैं कि हसन को पकड़ लो।
एक मशहूर हदीस है रसूलल्लाह ने फरमाया इमाम हसन और हुसैन के बारे में जिसने उन दोनों से मुहब्बत की तो उसने मुझसे मुहब्बत की और जिसने उन दोनों से दुश्मनी की उसने मुझसे दुश्मनी की।
एक जगह आपने इरशाद फरमाया कि जिसने इन दोनों को महबूब रखा उसने मुझको महबूब रखा। और जिसने मुझको महबूब रखा उसने अल्लाह को महबूब रखा। और जिसने अल्लाह को महबूब रखा अल्लाह ने उसको जन्नत में दाखिल किया। जिसने इन दोनों से बुग्ज रखा उसने मुझसे बुग्ज रखा। जिसने मुझसे बुग्ज रखा उसने अल्लाह से बुग्ज रखा। जिसने अल्लाह से बुग्ज रखा अल्लाह ने उसको जहन्नम में दाखिल किया।
नात शरीफ मस्जिद के हाफीज रहमत अली ने पेश की।
इस मौके पर दबीर सिद्दकी, औरगजेब, शहबाज, अशरफ, फैज, सेराज, शहबाज, ताबिश सिद्दीक, जकी सिद्दीकी मुजीब सहित तमाम अकीदतमंद शामिल रहे।
Tages
Faith Sphere