मदरसों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा हिंदुस्तान जिंदाबाद




-15 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम


गोरखपुर। जिले के सभी अनुदानित और गैर-अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को मदरसा रजविया मेराजुल उलूम चिलमापुर, मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाज़ार, मदरसा अरबिया शमशुल उलूम सिकरीगंज, मदरसा मकतब इस्लामिया बहरुल उलूम बड़गो, बरईपार, मदरसा जामिया रजविया अहले सुन्नत गोला बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। शपथ दिलाई गई। मदरसों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक मदरसों में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी और तिरंगा कृतज्ञता जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।


इन गतिविधियों का उद्देश्य तिरंगे के सम्मान को बढ़ावा देना और उसकी महत्ता को उजागर करना है। स्थानीय समुदाय में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ को खास बनाना और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना है। 


अधिकारी ने सभी मदरसों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि कार्यक्रम की सफलतापूर्वक पूर्णता सुनिश्चित की जा सके।







 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आखिर सात दरवाजों में क्यूं बंद रहता है सोना - चांदी का ताजिया

मोहम्मद हसन की कयादत ,छह माह आजाद गोरखपुर

राजा शाह इनायत अली ने देश के लिए कुर्बान किया जीवन