तैयारी शुरू - जुलाई या अगस्त माह से भरे जाएंगे हज फॉर्म
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गोरखपुर।
साल 2024 की हज यात्रा सम्पन्न होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया हज 2025 की तैयारी शुरू करने जा रही है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।
साल 2024 की हज यात्रा सम्पन्न होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया हज 2025 की तैयारी शुरू करने जा रही है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश हज कमेटी आफ इंडिया ने इस बाबत पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि साल 2025 हज यात्रा की घोषणा साल 2024 के जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह या अगस्त माह के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि हज 2025 की तैयारी के संबंध में हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई ने वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in पर हज सत्र 2025 के संबंध में सर्कुलर जारी किया है। हज, उमरा मंत्रालय ने सऊदी अरब सरकार की सूचना के आधार पर भारतीय दूतावास रियाद, सऊदी अरब द्वारा यह निर्देश जारी किया है कि तैयारी जल्द शुरू कर दी जाएगी।
इसके अलावा हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हज यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि इच्छुक हज आवेदक अपना अन्तर्राष्ट्रीय मशीन पठनीय पासपोर्ट तैयार रखें। ऐसे हज आवेदक जिनके पासपोर्ट की वैधता 15 जनवरी 2026 से पूर्व समाप्त हो रही है, उन्हें अपना पासपोर्ट समय से तैयार रखने की आवश्यकता है ताकि हज की घोषणा होने पर वे अपना आवेदन समय पर कर सकें।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें