गोरखपुर। रसूलपुर स्थित पूर्व पार्षद नबीउल्लाह अंसारी के घर मोमिन अंसार काउंसिल की बैठक हुई। अध्यक्षता काउंसिल के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने व संचालन जिला उपाध्यक्ष इम्तेयाज अंसारी ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एखलाक का कत्ल भारत के लोकतंत्र पर काला दाग है। इस तरह की वारदातों से गंगा-जमुनी तहजीब खत्म हो जायेगी। उन्होंने मांग किया कि केंद्र व राज्य सरकार दंगाईयो पर कड़ी कार्यावाही करें और एखलाक के हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा दी जायें।
जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि एखलाक के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पचास लाख रूपया आर्थिक मदद दी जाएं ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके। पूर्व पार्षद नबीउल्लाह ने कहा कि उप्र सरकार के चलर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और सरकार से अपील किया कि भविष्य मंे इस तरह की अमानवीय घटना दोबार ना होने पाएं।
इस दौरान शमशाद अंसारी, मंसूर अंसारी, सेराज अंसारी, कामरेट जियाउद्दीन सदरे आलम असंारी, अरशद, एहतेशाम अंसारी, अजहर अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मां-बाप की पहली प्राथमिकता हो बच्चों की अच्छी शिक्षा: मुफ्ती अजहर
-
- चार दिवसीय जलसा-ए-सीरतुन्नबी व दीनी तालीमी नुमाइश का आगाज
गोरखपुर। एमएसआई (मियां साहब इस्लामिया) इंटर कॉलेज...
1 वर्ष पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें