संदेश

जनवरी, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पाकिस्तान के उच्चायुक्त, हिन्दुस्तान की नागरिकता, ताल्लुक गोरखपुर से, ऐसे थे जस्टि्स इस्माईल

चित्र
Syed Farhan Ahmad गोरखपुर। पाकिस्तान के उच्चायुक्त, हिन्दुस्तान की नागरिकता। पढ़कर चौंक गए। चौंकना भी लाजिमी है। जनाब यह किरदार है गोरखपुर की मिट्टी से पैदा हुए जस्टि्स इस्माईल का। शहर के उचवां मुहल्ले में पैदा हुए और यहीं मदफन है। जिन्होंने पांच साल (1948-1952) तक भारत में पाकिस्तान उच्चायुक्त का पद संभाला वह भी बिना पाकिस्तान की नागरिकता लिए हुए। उन्होंने बंटवारे के समय शरणार्थियों की सम्पत्तियां के कागजात रि-सेटेल करने में महती भूमिका निभायी। लाखों शरणार्थियों की सम्पत्ति का विवाद आसान तरीके से हल कर दिया। जब इस पद से सेवानिवृत्त हुए तो उन्हें अमेरिका में पाकिस्तान की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। वजह यह रही कि उन्हें उक्त पद ग्रहण करने के लिए पाकिस्तान की नागरिकता लेनी पड़ती इसलिए साफ इंकार कर भारत वापस आ गए। इन्होंने नेहरू-लियाकत समझौते में महती भूमिका निभायी। उनके भतीजे वरिष्ठ चिकित्सक डा. अजीज अहमद ने बताया कि चचा को हिन्दुस्तान से काफी लगाव था। इसलिए उन्होंने इतना बड़ा पद ठुकरा दिया और अपने मादरे वतन को तरजीह दी। भारत के प्रधानमंत्री पं...